डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "वालिदै: ख़ुदा का दूसरा रूप" का लखनऊ के ऑल इंडिया मुशायरा में होगा भव्य विमोचन।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
गोरखपुर शहर की विश्व कीर्तिमानधारी , युवा कवयित्री, लेखिका एवं सम्पादिका डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की अभी हाल ही में मातृ दिवस पर प्रकाशित पुस्तक "वालिदैन: ख़ुदा का दूसरा रूप" वैदिक प्रकाशन द्वारा हरिद्वार उत्तराखंड से सफलता पूर्वक प्रकाशित हुई थी जिसे पाठकों द्वारा बहुत पसंद किया गया। उसी पुस्तक का 25 जुलाई 2026 को लखनऊ के उर्दू अकेडमी में "शायरों का आशियाना" की जानिब से कराए जाने वाले "ऑल इंडिया मुशायरा" में मुल्क के नामवर शायरों के हाथों से "भव्य विमोचन" होगा। ये अवसर साहित्य, शायरी और पुस्तक प्रेमियों के लिए एक यादगार और ऐतिहासिक क्षण होगा। साथ ही साथ इस मुशायरा में नामवर शोअरा अपने दिलनशीं कलाम से महफ़िल को रौनक भी बख्शेंगे जिसमें डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी भी शामिल हैं और वो अपनी ख़ूबसूरत शेर ओ शायरी और बेहतरीन अंदाज़ ए बयां से इस अदबी महफ़िल में चार चाँद लगाएंगी। मीडिया से बात करते हुए डॉ. हिना कौसर ने बताया ये किताब जो की मेरे अम्मी अब्बू पर है ये मेरा एक ख़्वाब था जो प्रकाशित होने पर पूरा हो गया था लेकिन मैं इसका विमोचन भी बहुत अच्छी जगह, अच्छे मंच और अच्छे कार्यक्रम से कराना चाहती थी जो कि अब 25 जुलाई 2026 को लखनऊ के उर्दू अकेडमी में होने वाले ऑल इंडिया मुशायरा में होने जा रहा है। इसके लिए उन्होंने शायरों के आशियाना के संयोजक "सत्यम रौशन" साहब का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने ऑल इंडिया के इस मुशायरा में मेरी किताब का विमोचन कराने का और मुझे भी इस मुशायरा में शिरकत करने की दावत दी। साथ में लोगों से मेरी अपील है कि आप सभी भी आएं और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।
Comments
Post a Comment