चोरों के आतंक से पत्रकार का घर भीअछूता नहीं।
चोरी के घटना केआवेदन पर थानाअध्यक्ष जांच में जुटे।
बेतिया, बिहार।
इन दिनों शहरी क्षेत्र के घरों में चोरों काआतंक छा गया है,चोर चोरी करके चले जाते हैं,उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है,
यही पुलिस का गस्ती दल का कमाल है,गस्तीदल रात भर पेट्रोलिंग गाड़ी लगाकर सोया रहता है,चोर चोरी करते रहते हैं,डायलवो112 पुलिस टीम का भी यही हाल है।नगर,जिला पुलिस प्रशासन केवल ढिंढोरा पीट रहा है,चोर चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं,पुलिस प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि बीती रातअज्ञात अपराधियों ने बानूछापर के देवनगर वार्ड नंबर 29 में पत्रकार,सत्येंद्र श्रीवास्तव के मकान का ताला तोड़ कर लगभग ₹3 लाख मूल्य का जेवर,नगदी,रश्मि साड़ियों की चोरी कर ली। घटना के समय मकान पर कोई नहीं था,पत्रकार दो दिन पहले से परवर के साथअपने मझौलिया आवास पर थे,रविवार की सुबह 10:00 बजे उनको पड़ोसियों के द्वारा चोरी की सूचना मिली,तभी वह अपने घर बेतिया पर पहुंचे।
गृहस्वामी केआवेदन पर थानाअध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करने में जुट गए। पत्रकार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर,थानाअध्यक्ष,दीपक कुमार मांझीअपने दल बल के साथ निरीक्षण में जुट गए।पत्रकार के घर भी चोरी की खबर सुनकर मोहल्लेवासी भयभीत हैं, मोहल्ले वासियों का कहना है कि जब पत्रकार सुरक्षित नहीं है,उनका घर सुरक्षित नहीं है तोआम लोगों की क्या स्थिति हो सकती है, इससे पुलिस प्रशासन के कार्यशैली के अंदाजा लगाया जा सकता है।
Comments
Post a Comment