नर्स का संदिग्ध स्थिति में हुई मौत,परिजनों ने लगाया हत्या काआरोप, सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
नगर के एक निजी क्लीनिक की चौथी मंजिल से एक नर्स का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है,परिवारजनों में कोहराम मच गया है। मृतिका की पहचान, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीखना मठ निवासी ममता कुमारी के रूप में की गई है वह लंबे समय से डॉक्टर संतोष कुमार सिंह एवं डॉ रूबी के निजीक्लीनिक में काम करती थी। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि मृतक का मोबाइल 1 दिन पहले से बंद था, काफी प्रयास के बाद संपर्क नहीं होने पर उसके पिता और बहन क्लिनिक पहुंचे तथा डॉक्टर स्टाफ से जानकारी ली लेकिन संतोष जनक जवाब दो नहीं मिला। इसके बाद क्लीनिक में खोजबीन के दौरान एक कमरे में बैठ के नीचे मिट्टी का का शो मिला परिजनों काआरोप है कि शव को गद्दा से ढक रखा गया था।घटना की सूचना मिलने पर डायल 112,नगर थाना पुलिस, डीएसबी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,साथ ही क्लीनिक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने लगी।
मिट्टी का के परिजनों ने आरोप लगाए हैं के ममता की हत्या कर शव को छिपाने का प्रयास किया गया,हालांकि इस आरोप कीआधिकारिक पुष्टि समाचार प्रेषण तक नहीं हो
सकी है।डॉ संतोष कुमार सिंह ने संवाददाता से बताया कि यह सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ममता उनके क्लीनिक की पुरानी कर्मचारी थी,परिवार के सदस्य की तरह थी,उन्होंने कहा कि उसके नहीं मिलने पर उसकी तलाश की गई, बाद में परिजनों के साथ तलाशी के दौरान शव मिला उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता पुलिस जांच,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
पुलिस इस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत की वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम