विद्यालय के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करना एच एम को महंगा पड़ा,हुए निलंबित।
बेतिया, बिहार।
विद्यालय केअभिलेखों में, एक प्रभारी प्रधानाध्यापक को बहुत महंगा पड़ गया, जांच के क्रम में सही पाए जाने पर उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबनअवधि में उनका मुख्यालय को गौनाहा के प्रखंड संसाधन केंद्र में किया गया,साथ ही उन्हें जीवनयापन निर्वाह भत्ता मिलने काआदेश भी दिया गया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि जिला शिक्ष कार्यालय के स्थापना शाखा के डीपीओ,अखिलेश वैभव ने
न्यायालय केआदेश पर, क्रमित मध्य विद्यालय रूपहीटांड,अंचल,भीतहां के अभिलेख,नामांकन पंजी में प्रभारी एच एम, सुमन प्रसाद के द्वारा छेड़छाड़ करने,उसमें गलत तौर से अंकित करने में
उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबितकर दिया गया, इससे संबंधित प्रपत्र " क" गठन कर,आरोपपत्र बाद में निर्गत किया जाएगा।
प्रधान जिला सत्र एवं न्यायाधीश के न्यायालय में सुनवाई पूरी करते हुए सारे अभिलेख की जांच पूरी कर दोषी पाते हुए,जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतुआदेशित किया गया था।
Comments
Post a Comment