थाना चौक पुलिस ने चोरी का पीतल का घंटा बरामद कर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

करुणाकर राम त्रिपाठी 
महराजगंज, उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया लगभग 10 किलोग्राम वजनी पीतल का घंटा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना चौक पर दर्ज मु0अ0सं0-111/2026, धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त सुग्रीव पुत्र चिन्नी, निवासी ग्राम सवरेजी, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 58 वर्ष, को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक पीतल का घंटा बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दयाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल मनोज यादव एवं कांस्टेबल विनय यादव शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम