शराब के नशे में पांच हुए गिरफ्तार,मचा हड़कंप।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
शराबबंदी कानून का खुल्लम खुल्ला मजाक उड़ाते हुए  पांच लोगों को गिरफ्तार कर मध्निषेध विभाग की टीम ने जेल भेज दिया है।संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदनपुर स्थित यूपी बिहार सीमा मार्ग पर,एक विशेषअभियान के दौरान छापेमारी करके शराब के नशे में थाने का चौकीदार सहित पांच लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार चौकीदार पहचान,भैरवगंज थाना के दिलीप कुमार साह के रूप में हुई,जो भोलापुर खरहट का निवासी बताया गया है। शराब के नशे में पकड़े हुए लोगों में सेमरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौधरी, प्रवेजअंसारी,चिउट्ठाहां थाना क्षेत्र के भोला कुमार बिंद, भैरवगंज थाना क्षेत्र के नन्हे चौधरी के रूप में की गई है।
शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सभी नशेड़ियों को गाड़ी पर बैठाकर मध्निषेध थाना लाया गया। उत्पाद थाना अध्यक्ष,प्रमोद कुमार ने संवाददाता को बताया कि यूपी बिहार सीमा पर नियमित जांच अभियान के तहत इन पांचो व्यक्तियों को शराब के नशे में पकड़ा गया,
सभी के खिलाफ बिहार मधनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा गया। 
भैरवगंज थानाअध्यक्ष,सीता केवट ने संवाददाता को बताया कि संबंधित चौकीदार नेअपनी पत्नी के इलाज के लिए तीन दिनों काअवकाश लिया था,उन्होंने स्पष्ट किया कि अवकाश कीअवधि में उनकी गतिविधियों की जिम्मेदारी स्वयं उसकी है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम