महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश।

करुणाकर राम त्रिपाठी 
महराजगंज, उत्तर प्रदेश 
मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRC) एवं विशेष जिला परामर्श समिति (DCC) की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बैंकिंग व्यवस्था, वित्तीय समावेशन, वार्षिक ऋण योजना, कृषि एवं एमएसएमई क्षेत्र में ऋण प्रवाह तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि जून 2026 तक जनपद में कुल जमा राशि ₹9,420.11 करोड़, कुल ऋण ₹6,853.23 करोड़ तथा क्रेडिट-डिपॉजिट (CD) अनुपात 72.75% दर्ज किया गया, जो भारतीय रिजर्व बैंक के 60% मानक और प्रदेश के औसत 59.63% से अधिक है।
सीडीओ ने सभी बैंक शाखाओं को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, पीएमएफएमई, पीएम सूर्यघर, एनआरएलएम और पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न योजनाओं के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही ऋण वसूली में तेजी लाकर एनपीए कम करने, वित्तीय समावेशन मजबूत करने और विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
बैठक में आरबीआई, नाबार्ड, जिला उद्योग केंद्र, एनआरएलएम, जिला सूचना कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम