छोटे व्यापारियों के लिए राहत, बिल्थरा रोड में Muthoot Fincorp की नई शाखा शुरू।
ब्यूरो चीफ किशन जायसवाल
बिल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।
नगर के बस स्टैंड के समीप शुक्रवार को Muthoot Fincorp की नई शाखा का शुभारंभ भव्य समारोह के बीच संपन्न हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार 'मंटू' ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शाखा का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रशांत कुमार मंटू ने कहा कि नगर में Muthoot Fincorp की शाखा खुलने से व्यापारियों, लघु उद्यमियों एवं आम नागरिकों को ऋण एवं अन्य वित्तीय सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही सुलभ होगा। इससे छोटे व्यापारियों को व्यवसाय के विस्तार के लिए समय पर आर्थिक सहायता मिलने में आसानी होगी।
शाखा प्रबंधक सुनील यादव ने बताया कि नई शाखा में गोल्ड लोन सहित विभिन्न प्रकार की वित्तीय सेवाएं ग्राहकों को सरल एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को त्वरित एवं विश्वसनीय सेवाएं प्रदान करना है।
एरिया मैनेजर श्याम कुमार ने बैंक की योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाना कंपनी की प्राथमिकता है। वहीं रीजनल मैनेजर दहिया ने कहा कि Muthoot Fincorp सूक्ष्म एवं लघु व्यापारियों को न्यूनतम औपचारिकताओं के साथ कम समय में ऋण उपलब्ध करा रही है, जिससे छोटे कारोबारियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता मिल रही है।
समारोह में व्यापार मंडल के महामंत्री धर्मेंद्र सोनी, सुनील कुमार टिंकू, अशोक, तौहीद लारी, सभासद अमित, सभासद राममनोहर गांधी, दिलीप मद्धेशिया, ओम सिंह सहित अनेक व्यापारी, गणमान्य नागरिक, कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने नई शाखा के सफल संचालन की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह शाखा क्षेत्र के व्यापारियों एवं आमजन के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
Comments
Post a Comment