10-10 लाख रुपया लेकर रेलवे में कर्मियों की भर्ती का फर्जीवाड़ा उजागर।
बेतिया, बिहार।
केंद्र,राज्य सरकार के सरकारी विभागों में, फर्जीवाड़ा करके,राशि की उगाही करके बहाली करने का मामला सामनेआ रहा है,जाली प्रमाण पत्र के आधार पर जाली बहाली का फर्जीवाड़ा इन दिनों रेलवे विभाग में ज्यादा हो रहा है,इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि नरकटियागंज - मुजफ्फरपुर रेल खंड पर
मुशहरवा हाल्ट के पास ड्यूटी पर तैनात दो रेल ट्रैकमैन युवकों को संदेह केआधार पर, नरकटियागंज थाना रेल पुलिस ने पकड़ लिया,इन दोनों पर प्राथमिकि दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है
रेल थानाअध्यक्ष,दिनेश कुमार साहू ने संवाददाता को बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है,जो महाराष्ट्र राज्य के कुणालआनंद, उम्र 21 वर्ष,दिनेश बारकु धनगर,उम्र 23 वर्ष को जेल भेज दिया गया है, जबकि तीसराआरोपी,
आदित्य महादेव पाटिल फरार हो गया है,उसकी तलाश जारी है। दोनों से पूछताछ के कारण में पता चला है कि फर्जी तरीके से 10-10 लख रुपए लेकर फर्जी बहाली किया गया है,
इस सिंडिकएट का जाल पूरे देश स्तर पर फैला हुआ है,फर्जी बहाली में 22 लोगों के साथ किया गया है
यह फर्जी बाहरी वाले रेल कर्मी के रूप में ट्रैक पर काम करते नजरआए, संदेह की बुनियाद पर इन दोनों को आरपीआफ वालों ने इनको पकड़ लिया,दोनों के पास से रेलवे मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा निर्गत आईकार्ड मिला, जिसके सूचना नरकटियागंज रेल थाना पुलिस को दी गई। रेल थाना में दर्ज प्राथमिकी में यह बताया गया है कि समस्तीपुर के शैलेंद्र सिंह ने
स्पेशल स्पोर्ट्स कोटा से 10-10लाख रुपया लेकर
रेलवे ट्रैकमैन के पोस्ट पर भर्ती किया था।
Comments
Post a Comment