शंकरपुरवा प्रथम वार्ड में 1.2 किमी सड़क निर्माण को मंजूरी।
फुरकान कुरैशी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के शंकरपुरवा प्रथम वार्ड में करीब 1.2 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। सड़क निर्माण पर करीब 2 करोड़ 14 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। स्वीकृत परियोजना के तहत सड़क बजरंग विहार कॉलोनी के ट्रांसफार्मर से आदित्य जनरल स्टोर, वहां से सिद्धार्थ दुबे के घर होते हुए मदन के घर तक बनाई जाएगी। सड़क की कुल लंबाई करीब एक किलोमीटर 200 मीटर होगी। विधायक ओपी श्रीवास्तव के प्रयासों से इस सड़क निर्माण परियोजना को मंजूरी मिली है। सड़क बनने से शंकरपुरवा प्रथम वार्ड के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। परियोजना की मंजूरी पर क्षेत्रवासियों ने विधायक के प्रति आभार जताया है।
Comments
Post a Comment