12.5 लाख का 31.25 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,जांच शुरू।
बेतिया, बिहार।
बच्चों को खाने वाले कुरकुरे बेचने केआड़ में 31.25 किलो गांजा, जिसकी कीमत 12:50 लाख रुपया आंकी गई है, के साथ दो गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनर्वा थाना क्षेत्र की पुलिस ने भारत नेपाल सीमा के पास से इनर्वा बाजार में कुरकुरे का व्यावसाय करने वाले नेपाल के रास्ते ला रहे बाइक पर सवार दो गांजा तस्कर को 31.25 किलो गांजा के साथ,जिसकी कीमत12.50 लाखआंकी गई है,गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान,मैनातांढ थाना क्षेत्र के बसठा गांव निवासी,
आदिया साह के 19 वर्षीय पुत्र,साहेब कुमार तथा नेपाल के परसा जिला के महुवन गांव निवासी, अजय शाह के 20 वर्षीय पुत्र,सौरभ साह के रूप में की गई है। इनर्वा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल के रास्ते इनर्वा बाजार में दो संदिग्ध गांजा तस्कर गांजा लेकर आ रहे हैं,तभी पुलिस ने थाना के पास चौकी बनाकर पुलिस बल तैनाती कर दी,थोड़ी देर के बाद उसी रास्ते से बाइक सवार दो युवक बोरे में गांजा लेकर आ रहे थे, जांच और पूछताछ के दौरान उनके बाइक से 31.250 किलो गांजा, जिसकी कीमत 12.5 लाखआंकी गई है,इसके साथ दो गांजा तस्कर को पकड़ लिया गया।तस्कर ने गांजा के बोरे के ऊपर कुरकुरे का पैकेट रखा था जिसे यह पता नहीं चल सके कि गांजा है,व्यवसाय करने के लिए कुरकुरे का पैकेट ऊपर रखे हुआ थे।
पुलिस ने दोनों गांजा तस्करों के विरुद्ध एनडीएपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है,साथ ही यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि यह गांजा का खेप कहां सेआ रहा था, कहां जा रहा था,किसके यहां जाना था,इसके गिरोह और नेटवर्क का भी पता लग रही है।
Comments
Post a Comment