वंदे मातरम के 150 वर्ष थीम पर सजेगा पूरा बेतिया जिला।
बेतिया, बिहार।
"हर घर तिरंगा"अभियान के सफल बनाने के आयोजन को लेकर सभी विभागों एवं संबंधित पदाधिकारी को यह दिशा निर्देश जारी कर कहा गया है कि इस वर्षअभियान "वंदे मातरम के 150 वर्ष" थीम परआयोजित किया जाएगा।जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, राकेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि जिला मुख्यालय में 12 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से समाहरणालय परिसर से हरिवाटिका चौक स्थित गांधी प्रतिमा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकालने का भव्यआयोजन किया जाएगा। इस मौके पर, तिरंगा और वंदेमातरम विषयक प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम,जन जागरूकताअभियान, "सेल्फी विद तिरंगा" कार्यक्रमआयोजित होंगे।
Comments
Post a Comment