18 वर्षीय युवक चंद्ररावत नदी में नहाते समय डूबा,शव हुआ बरामद।
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया धुनीयाटोली का एक 18 वर्षीय,मैट्रिक का छात्र,लक्की मंसूरी,पिता फैयाजअंसारी,जोअपने दो-तीन दोस्तों के साथ चंद्रावत नदी में नहाने के क्रम में गहरे पानी में जाने से तेज धार में बहकर, डूबकर कहीं लापता हो गया,उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली घटना की सूचना तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर,ग्रामीणों के सहयोग से युवक की तलाश की,मगर कुछ पता नहीं चल सका।पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सूचना करके ढूंढने का काम किया,मगर बहुत प्रयास करने के बाद शव प्राप्त हुआ।घटना के बाद परिजन सदमे में है। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है,पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया है,सभी लोग भयभीत हो गए हैं।पुलिस ने लोगों सेअपील की है कि जलाशय,नदी,पोखरा में नहाने जाने के क्रम में सावधानी बरतें,देखभाल करते रहे।मृतक का शव मिलने के बाद बेतिया पुलिस अंचल निरीक्षक, नितिन कुमार ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया शुरू की मगर परिजनों की जिद्द के सामने एक नहीं चली,शव का पोस्टमार्टम कराने से परिवारजन इंकार कर गए।
Comments
Post a Comment