1997 और 2014 से वांछित चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए।
महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय से जारी वारंट में वांछित चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के निर्देशन/पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटियों में राज कुमार पुत्र सुन्नर केवट, निवासी बेलासपुर नर्सरी, थाना श्यामदेउरवा, जो वर्ष 2014 से संबंधित मुकदमे में वारंटी था, तथा अब्दुल गफ्फार पुत्र मो. अली, निवासी सियरहीभार, थाना श्यामदेउरवा, जो वर्ष 1997 से संबंधित मुकदमे में वांछित था, शामिल हैं।
दोनों को 13 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
* उ0नि0 राजेश कुमार सिंह
* उ0नि0 आकाश कुमार
* हे0का0 संजय सिंह
* हे0का0 सुरजीत सिंह
पुलिस द्वारा लंबे समय से लंबित वारंटों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
Comments
Post a Comment