पनियरा पुलिस की कार्रवाई: 208 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

करुणाकर राम त्रिपाठी 
महराजगंज, उत्तर प्रदेश 
थाना पनियरा पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 208 टेट्रा पैक बंटी बबली लाइम अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुभाष निषाद पुत्र रामचन्द्र निषाद, उम्र करीब 53 वर्ष, निवासी ग्राम विजयपुर, थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर, हाल पता चन्दनचाफी टोला बरहवा नर्सरी, थाना पनियरा, महराजगंज के रूप में हुई है।
बरामद शराब के 208 टेट्रा पैक, प्रत्येक 200 एमएल बताए गए हैं। मामले में थाना पनियरा पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर  अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में की गई।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम