बरौली में लगा निःशुल्क मेगा चिकित्सा कैंप, 219 लाभान्वित।

धनंजय कुमार शर्मा 
मऊ। उत्तर प्रदेश 
तेजी से आधुनिक होती जीवन पद्वति के बीच स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरुकता के अभाव के कारण अधिकांश लोग बीमार पड़ रहे हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर प्रत्येक व्यक्ति को जागरुक रहने की नितांत आवश्यकता है। ऐसा न होने की स्थिति में सामन्य रोग भी जानलेवा हो जाता है। इस समय वायरल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। इसे लेकर लोगों को सेचत रहने की नितांत आवश्यकता है। प्रसिद्व चिकित्सक डाॅ संजय सिंह ने यह उदगार रविवार को बरैली ग्राम सभा में आयोजित निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर में व्यक्त किया। मेडिकल डायरेक्टर डाॅ सुजीत सिंह ने कहा कि प्रतिदिन एक घंटा तक अपनी सेहत को लेकर योग एवं व्यायाम करने का लाभ मिलता है। इसके साथ कभी भी स्वास्थ्य की अनदेखी करना घातक हो सकता है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर झोलाछाप डाक्टर के पास जाने से जान का खतरा बना रहता है। इसलिए प्रशिक्षित व योग्य चिकित्सक से ही उपचार कराना चाहिए। डाॅ सिंह ने स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर लोगों से स्वास्थ्य संवाद किया। शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट, विद्या सेवा संस्थान तथा रुद्राक्ष चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित इस शिविर में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डाॅ मलिक अताउर रहमान, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ ईना यादव, एमडी मेडिसीन डाॅ अविनाश तिवारी, डाॅ एसपी सिंह, डाॅ अजय द्वारा 219 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, खून की जांच, केएफटी, एलएफटी सहित निःशुल्क 18 प्रकार की जांच की गई। विद्या सेवा संस्थान तथा रुद्राक्ष चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एके सिंह ने डॉ संजय सिंह सहित संस्थान के सभी चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार ज्ञापन किया

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम