पासपोर्ट कार्यालय मे 28 अगस्त तक कार्य बाधित।
बेतिया, बिहार।
जिला में पासपोर्ट कार्यालय जो डाक विभाग के साथ मिलकर डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का संचालन प्रधान होता है, जहां दूर दराज,सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से पासपोर्ट बनवाने के लिएअभ्यर्थी पहुंचते हैं। पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदकों को निर्धारित तिथि मिलती है उसे तिथि को आवेदक अपने सारे मूल दस्तावेज के साथ पासपोर्ट कार्यालय में उपस्थित होते हैं। पासपोर्ट कार्यालय में वहां मूल दस्तावेज की जांच होती है, इसके बाद आवेदक का फोटो फिंगरप्रिंट एवं नेत्र रेटिना का स्कैन किया जाता है, इसके बादआवेदक के आवेदन को पुलिस वेरीफिकेशन में चरित्र सत्यापन,आधार कार्ड का सत्यापनआवेदक से उनके मूल निवास से संबंधित प्रजातियों की जांच की जाती है।पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए संबंधित थाने के पासपोर्ट प्रभारी,आवेदक से संपर्क कर उनकी पूरेआवश्यक कागजातों को जांचकर उसकी फोटो कॉपी लेते हैं, जिसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय को ऑनलाइन भेजा जाता है वहां से पुलिसअधीक्षक कार्यालय, पासपोर्ट कार्यालय पटना कोऑनलाइनभेज देते हैं,
पासपोर्ट कार्यालय पटना सभीआवश्यक कागजातों के जांच करने के बाद 10 दिनों केअंदर में पासपोर्ट बनकर संबंधित आवेदक को रजिस्ट्री पोस्ट के द्वारा आवेदक के घर के पते पर भेज देता है,जहांआवेदक, पोस्टमैन से प्राप्त कर लेता है। पासपोर्ट कार्यालय बिटिया के विश्वसनीय सूत्रों से संवाददाता को पता चला है कि पासपोर्ट कार्यालय बेतिया में मशीन खराब होने के वजह से पासपोर्ट बनने का काम अवरोध है,संभवत 28 अगस्त तक सभी मशीनी बन जाएगी,काम पुनः चालू हो जाएगा।
Comments
Post a Comment