महिला को शादी का झांसा देकर 2साल तक करता रहा यौन शोषण, प्राथमिकी ।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
युवतियों,किशोरियों,महिलाका शादी,नौकरी का झांसा देकर यौनशोषण करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।नित्यदिन इस तरह की घटनाएं सुनने और देखने को मिल रही है, मगर इस पर किसी स्तर से नियंत्रण नहीं हो पा रहा है, जो एक सभ्य समाज के लिए कलंक का टिका है।
ऐसी घटनाओं से सभ्य परिवारों को जीना मुहाल हो गया है।मानवअधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक पार्टीयो के अलावा स्थानीय स्तर पर के जनप्रतिनिधियों के द्वारा 
भी इस पर कोई साहसिक कदम नहीं उठाया जा रहा है,पुलिस और न्यायालय के द्वारा भी लंबी प्रक्रिया पूरी करते-करते ऐसे अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है,जिससे यह सभी कई घटनाएं करने पर आतुर रह रहे हैं।
इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक महिला को शादी का झांसा देकर करीब 2 साल तक यौन शोषण और मारपीट का आरोप लगाकर प्राथमिकी की दर्ज कराई गई है। संवाददाताओं को घटना के बारे में पता चला है कि रोहित करीब 3 साल से पीड़िता के घर में किराए पर हार्डवेयर की दुकान चलाता था इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ गया। उक्त महिला का आरोप है के रोहित उससे शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार 2 वर्षों तक यौनशोषण करता रहा,अचानक को रोहित उसके घर में अकेला पाकर घुस गया। पीड़िता ने मामले में रोहित जायसवाल उसके भाई प्रिंस जायसवाल और पिता झुंझुनू जायसवाल को नाम जज करते हुए बैरिया थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई थी। पीड़िता में आरोप लगाया है कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद इन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी, तभी वह सदर sdpo2 रजनीशकांत प्रियदर्शी से मिलकरअपनी शिकायत दर्ज कराई।इस बीच पीड़ित महिला का सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने का भी समाचार है,
सदर एसडीपीओ 2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने पीड़िता कोआश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा तुम्हें न्याय मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम