3 महीने के नवजात का शव गड्ढे में मिला,सनसनी।
बेतिया, बिहार।
साठी थाना क्षेत्र के पोईया खापटोला में 3 महीने के एक नवजात शिशु का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि नवजात शिशु अपनी मां के पास से अचानक गायब हो गया, गांव के समीप एक गड्ढे में मिला,जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक शिशु की पहचान परोरा पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित, पोइया खापटोला निवासी रविंद्र राम और रीना देवी के तीन महीना का नवजात शिशु,गोल्डन कुमार के रूप में की गई है। नवजात को गायब होने के बाद परिजनों नेआसपास,सगे संबंधियों,इष्टमित्रों के यहां बहुत खोजबीन की,मगर कोई पता नहीं चला,इसके बाद परिजनों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई, साथ ही एक लिखितआवेदन भी दिया,पुलिसआवेदन मिलने के बाद तलाशी में जुड़ गई
पुलिस के तलाशी के कुछ घंटे के बाद खेत में काम करें चरवाहों ने एक गड्ढे में नवजात शिशु का शव को देखा,पुलिस को सूचना दी गई,यह खबर आग की तरह पूरे ग्रामीण क्षेत्र में फैल गई।पुलिस परिजन के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।पुलिस घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने में जुट गई है।मां के पास से बच्चा का गायब होना,फिर घर से थोड़ी दूरी पर गड्ढा में शव का मिलना कई तरह के संदेह खड़ा कर रहे हैं,जितनी मुंह उतनी बात वाली कहावत पर चरितार्थ हो रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट,जांच रिपोर्टआने के बाद ही मृत्यु का असली कारण पता चल सकेगा।मासूम नवजात शिशु के मरने की सूचना पर परिवारजनों में कोहराम मच गया,रो रो का बुरा हाल है।
Comments
Post a Comment