30वीं अन्तरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन एथलेटिक्स क्लस्टर (एथलेटिक्स एवं साइक्लिंग) प्रतियोगिता–2026

सलमान अहमद 
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। 
 चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में आयोजित 30वीं अन्तर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन एथलेटिक्स क्लस्टर (एथलेटिक्स एवं साइक्लिंग) प्रतियोगिता–2026 के क्रम में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिसमें आज दिनांक 06.08.2026 को *सेनानायक श्री सर्वेश कुमार मिश्र, (आईपीएस)* के निर्देशन में *उपसेनानायक श्री विजयेन्द्र द्विवेदी* की उपस्थिति में प्रातः 05:00 बजे प्रतिभागी खिलाड़ियों को 42 किलोमीटर मैराथन दौड़ हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत मैराथन मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पुलिस सहायता पोस्ट स्थापित की गईं तथा खिलाड़ियों के लिए पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे प्रतियोगिता का संचालन सुरक्षित एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।
आज आयोजित 42 किलोमीटर मैराथन दौड़ में विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत् रहे—
*प्रथम स्थान – मन्नान खाँ, चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज।*
*द्वितीय स्थान – राजेश यादव, 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी।*
*तृतीय स्थान – अनूप कुमार शाह, चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज।*
*चतुर्थ स्थान – रवि कुमार, 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी।*
इस अवसर पर *शिविरपाल श्री अमित कुमार,* सूबेदार सैन्य सहायक श्री विजय सिंह सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी/कर्मचारी, प्रतिभागी खिलाड़ी, टीम कमांडर, टीम मैनेजर, कोच एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम