30वीं अन्तरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन एथलेटिक्स क्लस्टर (एथलेटिक्स एवं साइक्लिंग) प्रतियोगिता–2026

सलमान अहमद 
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। 
चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में *सेनानायक श्री सर्वेश कुमार मिश्र, (आईपीएस)* के निर्देशन में दिनांक 05 अगस्त 2026 से 08 अगस्त 2026 तक आयोजित *30वीं अन्तरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन एथलेटिक्स क्लस्टर (एथलेटिक्स एवं साइक्लिंग) प्रतियोगिता–2026* के अंतर्गत आज दिनांक 07 अगस्त 2026 को *20 किलोमीटर साइक्लिंग प्रतियोगिता एवं 10,000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता* का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 
प्रतियोगिताओं में पूर्वी जोन की विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिस्पर्धाएँ अत्यंत रोमांचक एवं उच्च स्तर की रहीं, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, सहनशीलता एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।

*20 किलोमीटर साइक्लिंग प्रतियोगिता के परिणाम* निम्नानुसार रहे—
*🥇 प्रथम स्थान – 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर*
*🥈 द्वितीय स्थान – 42वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज*
*🥉 तृतीय स्थान – 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी*

*10,000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता* के परिणाम निम्नानुसार रहे—
*🥇 प्रथम स्थान – 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी*
*🥈 द्वितीय स्थान – चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज*
*🥉 तृतीय स्थान – चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज*
प्रतियोगिताओं का आयोजन पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया गया। समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिताओं के उपरांत विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों पर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की गईं तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम