चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में 30वीं अन्तरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ।

सलमान अहमद 
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
 चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में आयोजित 30वीं अन्तरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन एथलेटिक्स क्लस्टर (एथलेटिक्स एवं साइक्लिंग) प्रतियोगिता–2026 का शुभारंभ *मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षिका सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज* द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में *सेनानायक/आयोजन सचिव श्री सर्वेश कुमार मिश्र (आईपीएस)* ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर *सेनानायक श्री सर्वेश कुमार मिश्र (आईपीएस)* ने प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिए।
प्रतियोगिता में *पूर्वी जोन की 10 वाहिनियों के कुल 241 खिलाड़ी* प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 05 से 08 अगस्त 2026 तक चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज परिसर में किया जाएगा।
प्रतियोगिता के *प्रथम दिवस गोला फेंक (शॉट पुट) स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज* के खिलाड़ी ने हासिल किया।
कार्यक्रम में *उपसेनानायक श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, एसएसएफ उपसेनानायक श्री प्रेम प्रकाश यादव, सहायक सेनानायक कु० अनुष्का, CASO प्रयागराज एयरपोर्ट श्री राजीव कुमार यादव, एसएसएफ सहायक सेनानायक श्री हरेंद्र यादव, एसएसएफ शिविरपाल श्री केशव चन्द्र राय, शिविरपाल श्री अमित कुमार* सहित वाहिनी के अधिकारी, कर्मचारी, टीम मैनेजर, टीम कमांडर, प्रतिभागी खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम