​लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322E के सदस्यों एवं श्री साईं लायंस नेत्रालय ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस 'जश्न-ए-आज़ादी'।

अंशु अवस्थी 
​पटना, बिहार।
​लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322E के विभिन्न क्लबों एवं श्री साईं लायंस नेत्रालय, कंकड़बाग के संयुक्त तत्वावधान में 80वां स्वतंत्रता दिवस 'जश्न-ए-आज़ादी' अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर गरिमामयी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लायन सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
​कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉक्टर अमरनाथ जी एवं वरिष्ठ लायन पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। ध्वजारोहण के उपरांत सभी उपस्थित लायन सदस्यों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।
​समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 15 अगस्त केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के संकल्प को दोहराने का पावन दिन है। लायंस इंटरनेशनल का मूल मंत्र 'We Serve' (हम सेवा करते हैं) और श्री साईं लायंस नेत्रालय का स्वास्थ्य सेवा के प्रति समर्पण समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। संस्था का उद्देश्य दृष्टिहीनता को दूर करने के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक निस्वार्थ सेवा पहुंचाना है।
​कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन लायन अंशु अवस्थी ने किया।
​इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी—पूर्व गवर्नर लायन इंजीनियर अशोक कुमार, लायन संजय अवस्थी, लायन नंदा गर्ग, लायन डॉ आर आर सहाय, लायन जनार्दन राय, लायन अरुण कुमार सिंह, लायन बबीता सिन्हा चिकित्सक लायन डॉक्टर राजेश गोस्वामी, डॉ रूमा गोस्वामी , समाजसेवी एवं लायन सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और निरंतर सेवा कार्य जारी रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम