साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के खाते में थाना चौक पुलिस ने ₹4 हजार कराए वापस।

करुणाकर राम त्रिपाठी 
महराजगंज, उत्तर प्रदेश। 
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना चौक पुलिस की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार एक पीड़ित के खाते में ₹4,000 की धनराशि वापस कराई।
पुलिस के अनुसार, 04 अगस्त 2026 को ग्राम धर्मपुर, थाना चौक निवासी सत्येन्द्र साहनी साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना चौक साइबर सेल ने संदिग्ध खाते पर धनराशि होल्ड कराते हुए संबंधित बैंक से समन्वय किया। इसके परिणामस्वरूप 07 अगस्त 2026 को पीड़ित के खाते में पूरी ₹4,000 की राशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह तथा कांस्टेबल विशाल प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
महराजगंज पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार के साइबर अपराध का शिकार होते हैं, तो बिना देरी किए 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत करें। इसके अतिरिक्त, अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम