हजरत इमाम हुसैन की याद में कल 5 अगस्त को विभिन्न इमामबाड़ों से चेहल्लुम का जुलूस निकले जाएंगे।

सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर उत्तर प्रदेश। 
हजरत इमाम हुसैन की याद में कल 5 अगस्त को विभिन्न इमामबाड़ों से चेहल्लुम का जुलूस निकले जाएंगे 
सभी जुलूस का इस्तकबाल घासी कटरा स्थित कर्बला के पास इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी की जानिब से किया जाएगा इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी की एक बैठक अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसका संचालन कमेटी के महासचिव हाजी सोहराब खान ने किया बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने कहा इमामबाड़ा मुतवल्लियान विगत कई वर्षों से हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहल्लुम के जुलूस का इस्तकबाल करती चली आ रही है 
इसी क्रम में कल 5 अगस्त को कमेटी के तत्वाधान में जाफरा बाजार घासी कटरा कर्बला रोड से गुजरने वाले चेहल्लुम के जुलूसों का जोरदार इस्तकबाल शाम 5:00 बजे किया जाएगा कमेटी के उपाध्यक्ष सैयद वसीम इकबाल ने कमेटी के सदस्यों व अमन पसंद लोगों के इस्तकबाल कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील किया है 
कमेटी के प्रमुख महासचिव हाजी सोहराब खान ने कहा चेहल्लुम के मौके पर शहर को विद्युत कटौती से मुक्त रखा जाए तथा सुरक्षा के मुद्देनजर जुलूस के आगे व पीछे पुलिस की समुचित व्यवस्था किया जाए 
बैठक में मुख्य रूप से शकील शाही आफताब अहमद अशफाक हुसैन मेकरानी मोहम्मद आदिल अख्तर खान हामिद अंसारी मोहम्मद वसीम कबीर अली कैश अख्तर मुमताज अंसारी तमाम लोग उपस्थित थे

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम