नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, 528 कैप्सूल-टेबलेट के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार।


करुणाकर राम त्रिपाठी 
महराजगंज, उत्तर प्रदेश। 
नेपाल बॉर्डर के समीप मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगदवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली युवक को नशीली दवाओं की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरनाथ केवट पुत्र मल्हार केवट, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी सादौनी बाजार, थाना रूपनदेही, जिला रूपनदेही, नेपाल राष्ट्र के रूप में हुई है।
अभियुक्त के कब्जे से PROXYCO SPAS के 145 कैप्सूल, PROXIMEC SPAS के 233 कैप्सूल तथा NITRAVET-10 की 10 पत्तियां, प्रत्येक में 15 टेबलेट, बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक कुल 528 नशीली दवा/कैप्सूल/टेबलेट बरामद हुए। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल नंबर LU 8 P 116 भी बरामद की गई।
बरामदगी के संबंध में थाना बरगदवा में मु0अ0सं0 069/2026, धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में नेपाल सीमा के समीप की जा रही चेकिंग के दौरान की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
* उ0नि0 ओमप्रकाश यादव
* उ0नि0 अजीत कुमार भारती
* का0 गौरव कुमार सोनकर
* का0 राहुल कुमार
पुलिस का कहना है कि नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम