8 माह की गर्भवती महिला की हुई मौत,मचा कोहराम, दहेज हत्या का आरोप।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
दहेज दानवों ने एक 8 माह की गर्भवती महिला को छत की सीढ़ी पर से गिरा कर बुरी तरह से लहूलहान कर दिया, आनंन फानन में परिजनों ने उसेअस्पताल में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई।  मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष वालों पर दहेज में बाइक,जेवर,और नगद रुपए की मांग को लेकर उसे हमेशा प्रताड़ित किया करते थे,ससुराल पक्ष में पति,सास,ससुर, देवर,सास की बहन,ननद यह सभी मिलकर दहेज के लिए उसकी शादी के बाद से ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिए थे।मृतक की पहचान,जोहरा खातून,उम्र 19 वर्ष,पति,एजाज आलम के रूप में की गई है,इसका पति,एजाज आलम भी कम जिम्मेवार नहीं है,दहेज के लिए इसको हमेशा मारपीट, गालीगलौज के साथ बुरी तरह से प्रताड़ित करता था 
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि  मृतिका छत पर से सुखा कपड़ा उतारने के लिए गई थी,छत से नीचे उतरते समय ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे धकेल दिया जिससे वह छत से नीचेआ गई,बुरी तरह से लहूलहान हो गई,इसके बाद इलाज के क्रम में जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के लौकरिया मौजेटोला पंचायत की बताई गई है।
मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए ससुराल पक्ष वालों पर हत्या काआरोप लगाया है,पुलिस को सूचना मिलने पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,पोस्टमार्टम उपरांत शव को उनके परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता,मंसूर आलम ने पुलिस को एक आवेदन देकर इस घटना में शामिल सभी लोगों को जेल की हवा खिलाने के साथ साथ न्याय की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम