नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का 8 दिनों से चला अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म,माँगें पूरी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बिहार के नगर निकायों में 8 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल  सरकार से पहल,बातचीत के बाद समाप्त हो गई है। 
सफाई संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल और बिहार सरकार के नगरआवास विभाग के मंत्री,नीतीश मिश्रा एवं नगरआयुक्त, यशपाल मीणा के हस्तक्षेप से सफाई कर्मचारियों ने अपनीआठ दिनों से चली आ रहीअनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा कर दिया। 
सफाई कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति केअध्यक्ष, चंद्र प्रकाश ने संवाददाता को बताया कि दैनिक वेतन भोगीकर्मियों को ग्रेच्युटी, पेंशन सहित सारी सुविधाएं वही मिलेगी जो सरकारी कर्मियों को मिलती है। संवाददाता को विश्वसनीय सूत्रों से पता चला कि मुख्यमंत्री,सम्राट चौधरी ने आदेश दिया था कि किसी भी कीमत पर हड़ताल खत्म होनी चाहिए।साथ ही
यह भी निर्णय लिया गया है किआंदोलन के दौरान जो भी दनदनात्मक करवाई है उसे भी खत्म कर देना है।
दैनिक कर्मियों को छुट्टी से लेकर ग्रेच्युटी से लेकर पेंशन तक की सुविधा दी जाएगी।आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन उनके बैंक खाते में जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम