नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।
बड़हलगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी कालेज आफ लाॅ बड़हलगंज गोरखपुर में आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को महाविद्यालय में "नशा मुक्त भारत अभियान " के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अभिषेक पाण्डेय ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र समाज का दर्पण होता है। स्वस्थ भारत की संकल्पना के आवश्यक शर्तों में से नशा मुक्त भारत का होना आवश्यक है। स्वस्थ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है परन्तु वर्तमान परिवेश में युवाओं में नशे की बढ़ती लत जरूर चिंता का विषय है। नशे के कारोबार में तमाम सिंडिकेट कार्य कर रहे हैं जिसके माध्यम से नशे के सामग्री को विभिन्न जगहों तक पहुंचाने का कार्य तथा नशाखोरों को उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। भारत विरोधी राष्ट्र इन सिंडिकेट को टूलकिट के रूप में इस्तेमाल कर देश की युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में ढकेलने का कार्य करते हैं। विरोधी राष्ट्र उससे जो रूपये कमाते हैं उसे भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में उपयोग करते हैं। हम सभी को समाज में नशा मुक्ति का अभियान चलाकर लोगों में जन-जागरूकता पैदा कर नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाकर अपना योगदान देना चाहिए जिसके लिए हम सभी प्रतिबद्धत हैं। कालेज के मुख्य नियंता चन्द्र भूषण तिवारी ने परिचर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि विकसित भारत की आधारशिला नशा मुक्त भारत के माध्यम से ही सम्भव है। भारतीय संविधान के नीति निर्देशक तत्व में इस बात को अनुच्छेद -47 में बताया गया है कि राज्य का यह कर्तव्य होगा कि वह अपने लोगों के पोषण स्तर और जीवन स्तर को ऊपर उठाने तथा लोक स्वास्थ्य में सुधार के अपने कार्यों में रखेगा एवं नशा मुक्त भारत के सम्बन्ध में विधियों का निर्माण करेगा।
इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता, अवनीश उपाध्यक्ष, आशुतोष शुक्ला, सुधाकर पाण्डेय एवं जसवीर सिंह,अन्नू मौर्या, सचिन यादव,सोनी यादव, प्रशस्ति मिश्रा ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
Comments
Post a Comment