बेतिया थाना परिसर में चेहल्लुम पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई,इसमें पुलिस प्रशासन केअधिकारियों, जनप्रतिनिधियों,समाज सेवियो,विभिन्न समुदाय के  लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुएअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, 1,अजीत कुमार ने लोगों से चेहल्लुम पर्व को आपसी भाईचारगी शांति,सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने प्रशासन को सहयोग करने,अफवाह पर ध्यान नहीं देने,सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक बातों को साझा नहीं करने,वायरल नहीं करने,इसपर नियंत्रण रखने की अपील की। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग काआश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति कानून व्यवस्था बनाए रखने,अफवाहों से दूर रहने किसी भीआपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने का काम करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम