सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जनजीवन अस्त व्यस्त।

गंदगी का अंबार,सड़ांध से जीवन हुआ दूभर।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला में नगर निगम,नगर पंचायत,नगर निकायों में  सफाई कर्मचारियों के विगत चार दिनों चल रही हड़ताल के कारणशहर के मुख्य स्थान,बाजारो,चौक चौराहा,गलियों में कूड़े का अम्बार लगा हुआ है,इस सावन के वर्षात के मौसम  में साफ़सफाई,कूड़ा कचरा का उठाओ,नालियों की सफाई,सड़क पर झाड़ू का  नहीं लगने से सड़कों,  गालियों में गंदगी से आमजन में त्राहिमान मच गया है।स्थानीय मानवाधिकार सह- -सामाजिक कार्यकर्ता सुरैया शहाब ने जनहित में नगर निगम के नगर आयुक्त,महापौर एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि इन सफाई कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए इनके सभी जायज मांगों कोअभिलंब पूरा किया जाये। सभी नगर वासियों के घर में कूड़ा कचरा काअंबार लग गया है,नित्यदिन कूड़ा कचरा का उठाव करने वाले पुरुष,महिलाएं भी हड़ताल में शामिल हैं।
जिसके कारण घरों में कूड़ा कचरा रखने वाला डस्टबिन भी भर गया है,इस कूड़े कचरे की महक से घर में रहना मुश्किल हो गया है। मानवाधिकार सामाजिक कार्यकर्ता ने बिहार सरकार के नगर विकास एवंआवास विभाग के मंत्री,नीतीश मिश्रा से भी मांग की है कि सफाई कर्मचारियों की 4 दिनों से चल रहीअनिश्चितकालीन हड़ताल को जल्द से जल्द समाप्त कराया जाए,उनकी ठेका पर की नौकरी को समाप्त कर,स्थाई रूप से उनकी नियुक्ति की जाये, साथ ही सभी सरकारी सुविधा प्रदान की जाये, इनका वेतन का भुगतान प्रतिमा 5 तारीख को निश्चित रूप से हो सके ताकि भविष्य में उनके परिवार के सामने भुखमरी की नौबत नहीं रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम