बेतिया रेलवे स्टेशन पर, मानव तस्करी,बालश्रम, महिला सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन जागरूक।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय बेतिया रेलवे स्टेशन पर,रेलवे पुलिस के द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसकेअंतर्गत इस बात की जानकारी दी गई कि अनजान व्यक्तियों पर विश्वास कभी नहीं करें, अनजान व्यक्तिअपने जाल में फंसा कर,कई तरह का प्रलोभन देकरआपको ठगने का काम करेगा, विशेष कर रेलवे स्टेशन, बसस्टैंड,बाजार,मॉल, होटल के चारोंओर इस तरह के जालसाज खड़े रहते हैं,जोआपकी क्रिया प्रतिक्रिया को देखकर अलग से नजर बनाए रखते हैं,ऐसे लोगों से हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है।
इसी क्रम में,रेलवे पुलिस के द्वारा बेतिया स्टेशन पर मानव तस्करी,बालश्रम व महिला सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन कीओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया,ताकि रेलवे स्टेशन पर दूर दराज के सफर करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े,रेल यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को किसी प्रकार काअसुविधा, असहजता नहीं महसूस करें,उनकी यात्रा पर पहलू से सफल हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम