सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई स्व.जनेश्वर मिश्र की जयंती, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

ब्यूरो चीफ़ किशन जायसवाल
बिल्थरा रोड (बलिया), उत्तर प्रदेश।
समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता एवं "छोटे लोहिया" के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती बुधवार को बिल्थरा रोड स्थित डाक बंगले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बासंपरी ने पुष्प अर्पित करते हुए स्व. जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने अपना पूरा जीवन समाजवाद, गरीबों, किसानों और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. जनेश्वर मिश्र के संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी और समाजवादी मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मास्टर इरशाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय अंचल, पूर्व प्रधान चंद्रमणि गुड्डू, पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता, पूर्व सभासद सुनील कुमार टिंकू, बब्बन यादव, जनार्दन यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, मायापति पांडेय, फैसल भाई सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्व. जनेश्वर मिश्र के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम