बसपा के रसड़ा विधानसभा से विधायक उमाशंकर सिंह के असामयिक निधन पर सपा में गहरा शोक।

धनंजय कुमार शर्मा
बलिया। उत्तर प्रदेश। 
बहुजन समाज पार्टी के रसड़ा विधानसभा से विधायक उमाशंकर सिंह के असामयिक निधन पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि "उमाशंकर सिंह सहज, मृदुभाषी और सर्वप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने व्यवहार, सादगी और जनसेवा से सभी वर्गों के लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई। उनका निधन केवल बलिया ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।"
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने कहा कि "स्व. उमाशंकर सिंह से मेरा जुड़ाव छात्र जीवन से था। रिश्तों को बनाने और पूरी आत्मीयता से निभाने की उनकी शैली अनुकरणीय थी। वे हर व्यक्ति को सम्मान देने में अद्वितीय थे। उनका स्नेह, अपनापन और सहज व्यवहार सदैव स्मृतियों में जीवित रहेगा। उनका असामयिक निधन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी अत्यंत पीड़ादायक है।"
समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम