सेंट थॉमस स्कूल परतावल में बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली।

करुणाकर राम त्रिपाठी 
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
अंतर्राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार, 10 अगस्त 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की स्वास्थ्य टीम द्वारा सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल, परतावल में कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशीनाथ सिंह ने कक्षा यूकेजी की छात्रा कुमारी आराध्या गुप्ता को एल्बेंडाजोल की पहली गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने की।
मुख्य अतिथि काशीनाथ सिंह ने बच्चों को बाहर की खाद्य सामग्री से परहेज करने तथा घर में बने पौष्टिक भोजन का सेवन करने के लिए प्रेरित किया।
सीएचसी परतावल के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक लेने की सही विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 से 2 वर्ष की आयु के बच्चों को आधी गोली चूर्ण बनाकर, जबकि 2 से 3 वर्ष के बच्चों को एक गोली चूर्ण बनाकर दी जाती है। वहीं 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली चबाकर खिलाई जाती है।
इस दौरान किशोरियों को एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति भी जागरूक किया गया। काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने बच्चों को साफ-सफाई एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। वहीं डाटा एंट्री ऑपरेटर संजीव कुमार सिंह ने सभी पात्र बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम