भगड़वा नहर के पास रात्रि एक राजमिस्त्री को जमीनी विवाद में चाकू से गॉद कर हुई हत्या,फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जमीनी विवाद में हत्या होना नासूर बन गया है, इस तरह की हत्या होना आम बात बन गई है। जमीनी विवाद एक ऐसा विवाद है जो पुश्तैनी तक चलता रहता है,इसमें कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया जाता है।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि जिला के सिरसिया थाना क्षेत्र के भगड़ववा नहर के पास, देर रात एक राजमिस्त्री को चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी गई,घटना की सूचना मिलते ही पूरे ग्रामीण क्षेत्र में भीड़ इकट्ठा हो गई,मातम छा गया।
पुलिस को सूचना मिलती ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।मृतक की पहचान सिरसिया थाना क्षेत्र के सिरसिया पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी,मोतीलाल पटेल का बेटा,धामूपटेल, उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक के बड़े भाई मोहन पटेल ने संवाददाता को बताया कि धामू पटेल पिछले करीब 6 महीने से बेतिया के छावनी इलाके में एक मकान में राजमिस्त्री का काम करता था,वह अपने साथ गांव के ही एक मजदूर रामायण यादव को भी ले गया था। काम की समाप्ति के बाद रामायण यादव अपनी गाड़ी से राजमिस्त्री को घर छोड़ने ले जा रहा था,तभी अचानक भगडवा नहर के पास रात्रि समय उसपर हमला कर दिया गया।
मृतक के भाई मोहन पटेल ने संवाददाता को बताया कि गांव के कई लोगों से पिछले 6 महीने से भूमि विभाग चल रहा था। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि भूमि विवाद के चलते ही राजमिस्त्री की हत्या की गई है,इस हत्या में शामिल सभीआरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है। थाना अध्यक्ष आनंद कुमार ने संवाददाता को बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया,पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुट गई है,हत्या के पीछे भूमि विवाद है या अन्य कोई कारण है,इसका खुलासा 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम