रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षतविक्षत शव हुआ बरामद,पुलिस जांच व पहचान में जुटी,सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया सुगौली रेलखंड के ट्रैक पर एक युवक का क्षतविक्षत शव बरामद हुआ,शव दो हिस्से में बंटा हुआ था,यात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना तत्काल मझौलिया थाने को दी गई।सूचना मिलते ही मझौलिया थानाअध्यक्ष, अमर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत शव के हिस्सों को जमा कर कब्जे में कर लिया,साथ ही कानूनी प्रक्रिया शुरू की। घटना की जानकारी मिलने पर रेल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची,स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस मृतक के शव को पहचान करने में जुटी हुई है।मृतक के पास से कोई भी ऐसा पहचान से संबंधित  कागजात नहीं मिला है, जिससे शव का पूर्ण रूप से पहचान हो सके।पुलिस आसपास के लोगों यात्रियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिसअधिकारियों ने संवाददाता को बताया कि पहचान होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। 
प्रथम दृष्टियाआशंका जताई जा रही है कि युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया,हालांकि यह हादसा या आत्महत्या है,या इसके पीछे कोईअन्य कारण है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मझौलियाथानाअध्यक्ष, अमर कुमार ने संवाददाता को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही रिपोर्टआने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम