बस की चपेट मेंआने से एक महिला की घटना स्थल पर ही हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
वाहन के चपेट मेंआने से पुरुष,महिला,किशोरियों, बच्चे का मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है,नित्यदिन इस तरह की घटनाएं सुनने देखने को मिल रही है, जिला का परिवहन विभाग के साथ पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है,
परिवहन विभाग के द्वारा इस पर कोई नियंत्रण नहीं किया जा रहा है,और नहीं वाहन जांच केअंतर्गत नियमों का पालन करने हेतु जागरूकताअभियान ही चलाया जा रहा है, वाहन जांच अभियान केवल वाहन चालकों से जुर्माना की रकम वसूल करने, चालान काटने,राजस्व में बढ़ोतरी करने पर ही ज्यादा जोर दे रहा है। वाहन चालक नशे एवं मादक पदार्थ का सेवन करके वाहन को चला रहे हैं अनियंत्रित होकर शराब के नशे में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।
इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि बेतिया - चनपटिया मुख मार्ग पर कठोलिया मंदिर के पास खड़ी एक महिला जो सड़क पार कर रही थी, चनपटिया कीओर सेआ रही तेज रफ्तार सुपर वीआईपी बस जो बेतिया को जा रही थी,जबरदस्त टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलती ही सड़क पर अपार भीड़ जमा हो गई,पुलिस को सूचना दी गई,पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
मृतक महिला की पहचान,
कैथोलीया गांव निवासी, इब्राहिम मियां के 25 वर्षीय पुत्री,रुखसाना खातून के रूप में की गई।
मृतक की शादी जोगापट्टी थाना क्षेत्र के बगही निवासी,मनीरआलम से हुई थी,उसकी दो बच्चे हैं,इनमें एक 5 वर्ष का पुत्र,7 वर्ष की पुत्री है। घटना के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों ने तत्काल चटपटी या पुलिस को सूचना दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस को छावनी चौक पर पकड़ लिया,पुलिस चालक को पड़कर पूछताछ कर रही है 
घटना के सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, रुखसाना की मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय ग्रामीण के साथ साथ जनप्रतिनिधियों ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की तेज गति पर चिंता व्यक्ति और यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की। चनपटिया थानाअध्यक्ष,अमित कुमार ने संवाददाता को बताया कि महिला के दुर्घटना में मौत की सूचना प्राप्त हुई है 
पुलिस ने बस को जप्त कर आगे कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम