मादक पदार्थ बेचते हुए मां बेटा दुकान से गिरफ्तार।
बेतिया, बिहार।
इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र के दुकानों में खुलेआमतौर पर मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है।किराना दुकान, चाय पान की दुकान, नाश्ता,खाना की दुकान को सामने रखते हुए दुकान के अंदर नशीले पदार्थ,गांजा, अफीम,चरस,शराब,स्मैक इत्यादि की बिक्री हो रही है
इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि चनपटिया के कुमारबाग थाना क्षेत्र में जबडौल गांव के पास स्थित एक किराना दुकान में गांजा,स्मैक,चरस शराब की बिक्री हो रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर दुकान पर पहुंच कर छापेमारी शुरू कर दी,छापेमारी के क्रम में दुकान से गांजा,स्मैक को बरामद किया गया। मौके से दुकानदार सनी कुमार, उम्र 24 वर्ष,उसकी मां, गीता देवी,उम्र,45 वर्ष को
गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि सनी कुमार बाहर से मादक पदार्थ लाकर दुकान में रखता था मां उसकी पुड़िया बनाकर बेचा करती थी। थाना अध्यक्ष,पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी के दौरान 1.140 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर रखा गया था इसकेअलावा 3 ग्राम स्मैक
की पुड़िया भी बरामद हुआ
पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मादक पदार्थ आपूर्ति करने वाला गिरोह को पुलिस पता लग रही है
पुलिस नेआगे संवाददाता को बताया कि किराना दुकान में सामान खरीदने वाले लोग मादक पदार्थ भी साथ में खरीदते थे,यह धंधा वर्षों से चला आ रहा था।बेटा बाहर से नशीली पदार्थ लाकर दुकान में रखता था,मां पुड़िया बना बनाकर बेचती थी। प्रतिदिन शाम में दुकान पर नशा करने वालों की भीड़ लगी रहती थी,लोग नाश का सामान खरीदते थे।
ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि कई बार इसका विरोध किया गया,लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होती थी।
थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताई के मादक पदार्थ को जप्त कर कानूनी कार्रवाई के पश्चात दोनों को जेल भेज दिया गया।
Comments
Post a Comment