8 अगस्त, रामदेव , पांचु मांझी के शहादत दिवस को जुलुस व सम्मेलन।


विनोद विरोधी 
 गया, बिहार। 
लोक समिति , छात्र -युवा संघर्ष वाहिनी और मजदूर - किसान समिति की संयुक्त बैठक बोधगया स्थित महा प्रज्ञा गेस्ट हाउस के सभागार में लोक समिति के जिला महामंत्री राजेन्द्र मांझी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 अगस्त को शहीद रामदेव और पांचु मांझी के शहादत दिवस के अवसर पर जुलुस व सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा । जुलुस कालचक्र मैदान से प्रारंभ होकर मस्तीपुर होते हुए शहीद स्थल पहुंचेगा और  पुष्पांजलि अर्पित किया जाएगा । इसके बाद  महाप्रज्ञा गेस्ट हाउस में सम्मेलन किया जायेगा । जुलुस और सम्मेलन में बोधगया, फतेहपुर, मोहनपुर, बाराचट्टी, डोभी, शेरघाटी, गुरुआ, आमस, मानपुर, वजीरगंज, परैया, टेकारी व अन्य प्रखंड के गांवों से सैकड़ों की संख्या में मजदूर, किसान, महिला व युवा शामिल होंगे । सम्मेलन में समता पर आधारित समाज रचना में वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा होगी और आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा । बैठक को संबोधित करते हुए लोक समिति के राष्ट्रीय संयोजक कौशल गणेश आजाद ने कहा कि बोधगया भूमि - मुक्ति आंदोलन के दौरान हमारे दो जुझारू साथी  रामदेव मांझी और पांचु मांझी 8 अगस्त, 1979 को शहीद हो गए थे । निहत्थे और शांतिपूर्ण जुलुस पर मठ के लठैतों और गुंडों ने बम और बंदूक से हमला किया था जिससे रामदेव और पांचु मांझी शहीद हो गए और जानकी मांझी को जांघ में गोली लगने से अपंग हो गये थे । उन्होंने कहा कि रामदेव मांझी और पांचु मांझी का शहादत खाली नहीं गया । आंदोलन सफल हुआ और मठ की नाजायज क़ब्ज़े की दस हजार एकड़ जमीन दलितों, मजदूरों, महिलाओं के बीच बांटी गई थी । उन्होंने कहा कि 8 अगस्त का दिन समता पर आधारित समाज की रचना के लिए संकल्प लेने का दिन है । बैठक में सर्वश्री , बिशुनधारी यादव जिलाध्यक्ष मजदूर - किसान समिति, पूर्व सरपंच मल्लू मांझी , बालेश्वर मांझी , जनार्दन यादव , रमेश यादव , किशोरी  यादव , चंद्रिका मांझी आदि ने भी अपने विचार रखे। 

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम