तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने का आह्वान।
-केसी घुमरिया ने छात्रवृत्ति एवं शिक्षा के महत्व दिया पर बल।
जयपुर, राजस्थान।
अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं सेवानिवृत आईआरएस अधिकारी केसी घुमरिया ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए समाज के लोगों से बच्चों को तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने बालिका शिक्षा एवं छात्रवृत्ति की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। घुमरिया शिक्षा रतन इंडिया फाउंडेशन, गुरूग्राम द्वारा नई दिल्ली में इंद्रजीत गुप्ता मार्ग के सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए घुमरिया ने कहा कि शिक्षादान फाउंडेशन द्वारा यदि पारदर्शी और समाज सेवा की भावना से प्रयास किया जाएगा तो शिक्षा के क्षेत्र में नीम का पत्थर साबित होगा और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में योगदान देगा। घुमरिया ने कहा-योजना के पूर्ण अध्ययन के बाद आदिवासी विकास परिषद की शिक्षा संस्था और जय मिनेश महाविद्यालय फागी के छात्रों को इस योजना से जोड़ने का सकारात्मक प्रयास किया जाए। केसी घुमरिया के साथ उनकी टीम के मनोनीत सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
Comments
Post a Comment