हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्य विद्यालय बहेराडीह में निकल गई प्रभातफेरी।
गया, बिहार।
जिले के डोभी प्रखंड के मध्य विद्यालय बहेराडीह में हर घर तिरंगा अभियान के तहत चेतना सत्र से प्रभात फेरी कराया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुड्डी कुमारी ने बतायी कि इस अभियान के अंतर्गत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक अनेक तरह के कार्यक्रम मसलन क्विज, रंगोली, पेंटिंग आदि निर्धारित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य है कि देश भक्ति की भावना नागरिकों के मन में देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना जागृत हो। स्वतंत्रता दिवस का जश्न देश के स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वंदे मातरम् की वर्षगांठ पर यह विशेष संस्करण हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समर्पित है। उन्होंने बतायी कि राष्ट्रीय ध्वज को केवल सरकारी कार्यालयों तक सीमित न रखकर हर नागरिक के घर में तिरंगा लहराएं। हर घर तिरंगा अभियान की स्वतंत्रता दिवस के जश्न और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाने के लिए मनाया जा रहा है। यह अभियान लोगों के दिलों में देश भक्ति जगाने और राष्ट्रीय ध्वज के साथ व्यक्तिगत संबंध को और अधिक गहरा करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें मुनिया कुमारी, सुषमा कुमारी, मुस्कान कुमारी ने अव्वल स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक राघेबुल हसनैन नीरज कुमार एवं धीरू कुमार उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment