आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज।

सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वरिष्ठ समाजसेवी एवं साहित्य प्रेमी हसन जमाल उर्फ बबुआ भाई व युवा समाजसेवी व शायर ई.मिन्नत गोरखपुरी के नेतृत्व में पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री एस. चन्नप्पा, जिलाअधिकारी गोरखपुर श्री दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री पाटिल निमिष आदि सहित कई अन्य अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया। इस अवसर पर हसन जमाल बबुआ भाई ने कहा कि आज अधिकारियों को भेंट किया गया राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्र प्रेम का संदेश देता है। 
कार्यक्रम के संयोजक मिन्नत गोरखपुरी ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी जिले के विभिन्न अधिकारियों को विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं साहित्यकारों व कवियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया 
इस अवसर पर ई.जी.एम. अंसारी,गौतम गोरखपुरी,डॉ आर चौधरी, सैय्यद वकार, व्यापारी नेता संजय सिंघानिया ,मिनहाज सिद्दीकी,शकील अहमद अंसारी,परी श्रीवास्तव, सुशील सिंह, शालिनी सोनी,वासुदेव तिवारी,गुलाम अहमद,शब्बीर आदि उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम