फ़िराक़ गोरखपुरी रहती दुनिया तक उर्दू साहित्य के हवाले से सदैव लोगों के दिलों में जिंदा रहेंग - मिन्नत गोरखपुरी

*उर्दू के सुप्रसिद्ध शायर रघुपति सहायक फ़िराक़ गोरखपुरी की जयंती के अवसर पर युवा कवि एवं शायरों और समाजसेवीयो ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया*
*सिर्फ गोरखपुर ही नहीं बल्कि समस्त देश को फ़िराक़ गोरखपुरी पर फक्र है-जसपाल सिंह
सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी के तत्वधान में उर्दू के सुप्रसिद्ध शायर अंतर्राष्ट्रीय पटल पर गोरखपुर शहर का परचम लहराने वाले रघुपति सहाय फ़िराक़ गोरखपुरी 130 वीं जयंती के अवसर पर युवा कवि एवं शायर मिन्नत गोरखपुरी के नेतृत्व में गोरखपुर शहर के युवा कवियो एवं शायरों एवं समाजसेवीयो ने बेतिहाता स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया |
 इस अवसर पर मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि फ़िराक़ गोरखपुरी रहती दुनिया तक उर्दू साहित्य के हवाले से सदैव लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे |कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं साहित्य प्रेमी सरदार जसपाल सिंह ने की साथ ही साथ उन्होंने कहा कि गोरखपुर ही नहीं देश को फक्र है फ़िराक़ गोरखपुरी पर |
कार्यक्रम का संयोजन युवा शायर गौतम गोरखपुरी एवं सह संयोजन ई.बृजमोहन ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी एवं साहित्य प्रेमी एडवोकेट पूजा गुप्ता, अनुराग माझावर,गौतम गोरखपुरी, उत्कर्ष पाठक उत्पल,अभिषेक शर्मा, मोहम्मद अब्दुल्ला,एडवोकेट मिनहाज सिद्दीकी,सुशील सिंह ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया |
अंत में कार्यक्रम के संयोजक गौतम गोरखपुरी ने सभी को अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद व
ज्ञापित किया ।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम