सड़क पार कर रहे पार्षद पिता की बाइक की ठोकर से हुई मौत,फैली सनसनी।
बेतिया, बिहार।
जोगापट्टी प्रखंड के नौगवां स्थित बेतिया नवलपुर मुख्य सड़क पर,देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल वृद्ध शंकर साह का इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि देर रात तो शंकर शाह अपने घर से सड़क पार कर रहे थे,तभीअचानक बेतिया की ओर से तेज रफ्तार से जा गई बाइक सवार ने जबरदस्त ठोकर मार दी।बाइक चौमुख गांव निवासी,भौकाल यादव के पुत्र,रंजीत कुमार चल रहा था,घटना में बाइक सवार भी बुरी तरह घायल हो गया। घटना स्तर पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और ग्रामीणों ने दोनों घायलों कोअस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने शंकर शाह की स्थिति दयनीय देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया,गोरखपुर में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।मृतक के छोटे पुत्र,छोटू कुमार,मच्छरगांव नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 के वार्ड पार्षद हैं।मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया।
मच्छरगांव नगर पंचायत के सभी वार्डपार्षद, उपाध्यक्ष,अध्यक्ष ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Comments
Post a Comment