बेटी-दामाद का विवाद सुलझाने जा रही मां की दुर्घटना में मौत,सनसनी।
बेतिया, बिहार।
जोगापट्टी प्रखंड के नवलपुर थाना क्षेत्र में,एक बाइक सवार महिला की मृत्यु हो गई,जबकि बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया।मृतक महिला की पहचान,नवलपुर थाना क्षेत्र सनीबरवा गांव निवासी, भूषण राम की 45 वर्षीय पत्नी,मुन्नी देवी के रूप में की गई है। घटना में उनका सबसे छोटापुत्र बहादुर राम बुरी तरह से घायल हो गया,जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है, उसकी भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। संवाददाता को ग्रामीणों ने घटना के बारे में बताया कि मुन्नी देवी अपने छोटे पुत्र बहादुर राम के साथअपनी बेटी-दामाद के घर, जोगापट्टी थाना स्थित, चमनिया गांव उन दोनों के बीच हुए घरेलू विवाद को सुलझाने हेतु जा रही थी।
इसी क्रम में लकड़ी लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर ने जबरदस्त ठोकर मार दी,जिससे मुन्नी देवी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई,पुत्र बुरी तरह घायल हो गया।पुलिस सीसीटीवीफुटेज केआधार पर ट्रैक्टर-टेलर चालक की पहचान में लगी है।पुलिस का कहना है कि परिजनों के द्वारा लिखितआवेदन मिलने के बाद हीआगे की कार्रवाई की जाएगी।इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,घरऔर ग्रामीण क्षेत्र में मातम छा गया है।
Comments
Post a Comment