एंबुलेंस चालक नशे में धुत्त बीच सड़क पर किया हंगामा,आवागमन बाधित।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
नगर के व्यस्ततम हॉस्पिटल रोड पर उसे समय अपराध अपनी मच गई जब एंबुलेंस चालक ने शराब के नशे में बीच सड़क पर वाहन रोककर हंगामा शुरू कर दिया, जिससेआवागमन पूरी तरह  से ठप हो गया, सड़क परअपार भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी सूचना मिलती ही नगर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया पुलिस ने नशे में चालक के हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तार युवक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के बेरवा गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश तिवारी के पुत्र, विवेक तिवारी के रूप में की गई है। पुलिस के पूछताछ में विवेक तिवारी ने बताया कि वह शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित एक दुकान से दो बोतल शराब खरीदना था,जिसका सेवन किया था,शराब के नशे में  धुत्त हो गया।शराब के नशे में धुत्त होने के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा, बीच सड़क पर एंबुलेंस रोककर हंगामा करने लगा।
पुलिस ने गिरफ्तार एंबुलेंस ड्राइवर को शराब की जांच शुरू कर दी है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि एंबुलेंस किस संस्था या निजी सेवा संस्थान का था,किस काम के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा था।पुलिस सारे मामलों की जांच में जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम