प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी को संगीत श्रद्धांजलि।
हाजीपुर (वैशाली) बिहार।
आदमी मुसाफिर है,रोते हुए आते हैं सब, सजन रे झूठ मत बोलो, पर्दा है पर्दा, बड़े अच्छे लगतेहैं,तेरे जैसा यार कहां आदि गानों पर फिल्मी गीत गाते हुए कलाकारों ने स्वर्गीय रफी साहब को संगीत श्रद्धांजलि दिया। बिहार के चर्चित कलाकारों ने "ओल्ड इज गोल्ड" कार्यक्रम के तहत यह आयोजन क्रिएटिव आर्ट इवेंट की ओर से पटना सिटी स्थित पाटलिपुत्र परिषद में किया गया, जिसका उद्घाटन कला संस्कृत पुरुष वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी संत, पाटलिपुत्र परिषद के महासचिव समाजसेवी संजीव यादव, अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी के गोविंद कनोडिया, समाजसेवी धर्मेंद्र मिश्रा और संगीत शिक्षिका सुधा रानी कपूर ने सम्मिलित रूप से किया जबकि मंच संचालन क्रिएटिव इवेंट के संस्थापक मुकेश सिंहा ने किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को मोमेंटो एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। जिसमें हरिन श्री आर के स्नेही, फहीम, वसीम, मुकेश सिंहा,पंकज कुमार, सुनीता गुप्ता, संजय कुमार,मृत्युंजय, स्वामी ,नूपुर ,दीपक कुमार, प्रशांत, सौरभ ,कपिल ,नीलू, अमित कश्यप आदि प्रमुख थे। जिन्हें अतिथियों के हाथों सम्मानित प्रतीक चिन्ह के साथ किया गया। धन्यवाद ज्ञापन रेखा कुमारी ने किया।
Comments
Post a Comment