रात्रि समय गला दबाकर अधेड़ की हुई हत्या,सुबह बिछावन पर मिला शव।
बेतिया, बिहार।
लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मलाहीटोला निवासी,अशोक सहनी, उम्र 64 वर्ष का जमीनी विवाद को लेकर रात्रि समय हत्या कर दी गई।
सुबह जब उसकी पोती दादा को खाना देने के लिए गई तो देखा कि दादा का शव पड़ा हुआ मिला। उनके नाक से खून,मुंह से झाग निकला हुआ था।
परिजन इस दृश्य को देखकर वहीं पर दहाड़ मार कर रोने लगे,रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए,पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घटना की सूचना मिलती ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि पड़ोसी,अवधेश साहनी से उनसे लड़ाई झगड़ा हुआ था,जमीनी विवाद चल रहा था,इसी को लेकरअवधेश साहनी ने जान से मारने की धमकी दी थी। लौकरिया थानाअध्यक्ष,रमन कुमार ने संवाददाता को बताया कि
घटना की सूचना मिली है, शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस घटना की जांच कर रही है,पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही हत्या का सही कारण का पता चल सकेगा।
Comments
Post a Comment