कर्मठ व ईमानदार व्यक्तित्व के थे दिवंगत उमेश शंकर ।

किसान इंटर कॉलेज कोरमा में किया गया परिनिर्वाण दिवस का आयोजन। 
रिपोर्ट:विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
जिले के किसान इंटर कॉलेज कोरमा के संस्थापक प्राचार्य स्मृतिशेष उमेश शंकर प्रसाद का प्रथम परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कॉलेज के प्रांगण में परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे शिक्षक -शिक्षकेत्तर कर्मचारियों,विद्यार्थियों के साथ-साथ अनेक बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी गण शामिल हुए। विदित हो कि गत वर्ष दिवंगत उमेश शंकर प्रसाद  के चित्र पर माल्यार्पण कर किसान इंटर कॉलेज के प्राचार्य कुमारी विभा सिंहा के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कॉलेज का प्रधान लिपिक उज्ज्वल नारायण द्वारा संस्थापक प्राचार्य का व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उनके  प्रिय साथी रहे डॉ महेंद्र प्रसाद द्वारा दिवंगत प्राचार्य को कर्मठ एवं ईमानदार पुरुष बताया।
 उप प्राचार्य अजय कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए दिवंगत प्राचार्य की जीवनी एवं कार्य से प्रेरणा लेते हुए व्यक्तिवाद, परिवारवाद एवं जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य करने पर बल दिया। इस अवसर पर डॉ अखिलेश कुमार, सुनील कुमार शर्मा, मो शहाबुद्दीन, मनोज कुमार, दिव्य ज्योति, कुमारी कंचन, सरस्वती रंजन आदि के द्वारा संबंधित विचार प्रकट किये गये।कार्यक्रम का सफल संचालन में विवेक प्रसाद सिंहा, संजय कुमार, कांति कुमारी आदि का सक्रिय योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम